चक्रवाती तूफान ‘टाक्टे’ ने बिहार में दिखाया असर, इन जिलों के लिए अगले दो दिनों में बारिश का अलर्ट




पटना। अरब सागर में आए तूफान ‘टाक्टे’ का बिहार पर मंगलवार को असर दिखा। दिन में हल्की धूप के बाद दोपहर के बाद आसमान में बादल छा गए। पटना और बक्सर के साथ बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। ऐसे में प्रदेशवासियों ने गर्मी से राहत महसूस की। इस दौरान धूप और छांप का सिलसिला जारी रहा।वर्तमान में सबसे बड़ी परेशानी उमस से लोगों को राहत मिली।




तीन दिन इसी तरह बना रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि अरब सागर में उठा तूफान धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इसके चलते देश के विभिन्न भागों में कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा हैं। इसी वजह से विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ रही हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में छाये बादल अगले तीन दिन इसी तरह बने रहेंगे। उसके बाद मौसम में बदलेगा। अगले दो दिन में राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश हो सकती है।




मध्य व उत्तर बिहार में बारिश के आसार
मौसम में आए बदलाव की वजह से राजधानी के आकाश में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है वर्तमान में राज्य में प्री-मानसून का दौर है। ऐसे में बादल छाए रहने एवं बारिश होना सामान्य बात है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिसंख्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।




इसमें मध्य एवं उत्तरी बिहार के जिले शामिल हैं। राज्य के पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, सहित कई जिले हैं जहां दो दिनों तक बारिश होने के आसार हैं।




मध्य जून तक आ सकता मानसून 
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में मध्य जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। इस मानसून में अ’छी बारिश की संभावना है। सामान्यत: राज्य में मानसून के दौरान सामान्यत: 1000 मिमी बारिश होती है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *